Doctor Verified

खाना न‍िगलते समय होता है कानों में दर्द? जानें कारण और इलाज

कई लोगों को खाना न‍िगलते समय कानों में दर्द महसूस हो सकता है। ये सामान्‍य स्‍थ‍ित‍ि नहीं है। जानें कारण और इलाज।

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Oct 26, 2022 17:45 IST
खाना न‍िगलते समय होता है कानों में दर्द? जानें कारण और इलाज

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

कई बार खाना न‍िगलते समय कान में दर्द महसूस होता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। खाना न‍िगलते समय कान में दर्द महसूस होने का सबसे कॉमन कारण है कान में इंफेक्‍शन होना। कान के अंदरूनी या बाहरी ह‍िस्‍से में बैक्‍टीर‍ियल या फंगल इंफेक्‍शन हो जाने के कारण कान में दर्द महसूस हो सकता है। इससे व्‍यक्‍त‍ि को खाने के दौरान कठ‍िनाई महसूस होती है। आगे जानते हैं खाना न‍िगलने के दौरान, कान में दर्द के कारण और इलाज। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

ear pain

खाना न‍िगलने के दौरान कान में दर्द के कारण 

खाना न‍िगलने के दौरान कान में दर्द महसूस होता है, तो न‍िम्‍न कारण हो सकते हैं-     

टॉन्‍स‍िल्‍स में पस बनना  

खाना न‍िगलने के दौरान कान में दर्द का कारण टॉन्‍स‍िल्‍स में पस हो सकता है। इलाज न करवाने के कारण दर्द समय के साथ बढ़ सकता है। टॉन्‍स‍िल्‍स में पस जमने के कारण तकलीफ बढ़ सकती है। इसका इलाज माइनर सर्जरी की मदद से क‍िया जाता है। पस कम करने के ल‍िए डॉक्‍टर एंटीबायोट‍िक्‍स खाने की सलाह भी दे सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- क्‍या होठों पर ग्‍ल‍िसरीन लगा सकते हैं? जानें डॉक्‍टर से

गले में संक्रमण  

गले में संक्रमण होने के कारण खाना न‍िगलते समय कान में दर्द हो सकता है। गले में संक्रमण होने पर बुखार, सांस में बदबू, आवाज में बदलाव जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। गले में संक्रमण का कारण बैक्‍टीर‍ियल इंफेक्‍शन हो सकता है। इसका इलाज दवाओं से क‍िया जाता है।     

कान में वैक्‍स जमना 

कान में मैल जमने के कारण, खाना न‍िगलने के दौरान कान में दर्द महसूस हो सकता है। वैक्‍स न‍िकालने के ल‍िए डॉक्‍टर की मदद ले सकते हैं या ईयर ड्रॉप्‍स का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।          

दांत में फोड़ा

बैक्‍टीर‍ियल इंफेक्‍शन के कारण दांत और मसूड़ों में पस जमने लगता है। इस समस्‍या को दांत में फोड़ा भी कहा जाता है। दांत में फोड़ा होने के दौरान कान में दर्द, मसूड़ों में दर्द और खाना खाते समय दर्द महसूस हो सकता है। 

कान में दर्द होने पर क्‍या करें? 

  • कान में दर्द महसूस होने पर डॉक्‍टर की सलाह पर कान में ड्रॉप्‍स डाल सकते हैं। 
  • कानों में इंफेक्‍शन खत्‍म करने के ल‍िए एंंटीबायोट‍िक्‍स का सेवन च‍िक‍ित्‍सा सलाह पर ले सकते हैं।
  • गरम पानी की बोतल से स‍िंकाई कर सकते हैं।
  • गले में इंफेक्‍शन का इलाज करने के ल‍िए गुनगुने पानी से गरारे कर सकते हैं।

कान में दर्द बढ़ने की समस्‍या को नजरअंदाज न करें, डॉक्‍टर से संपर्क करें। जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।   

Disclaimer