क्या वजन घटाने से चेहरे और नाक का शेप बिगड़ गया? जानें इसे दोबारा शेप में लाने के तरीके

वजन कम करने के बाद अगर आपको भी अपनी नाक छोटी और बदली हुई नजर आती है, तो उसके पीछे ये कारण हो सकते हैं

Dipti Kumari
Written by: Dipti KumariUpdated at: Jun 02, 2022 21:00 IST
क्या वजन घटाने से चेहरे और नाक का शेप बिगड़ गया? जानें इसे दोबारा शेप में लाने के तरीके

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

नाक आपके चेहरे का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। ऐसे में नाक का आकार सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए कई लोग हजारों करोड़ों रूपए खर्च करते हैं ताकि वह एक सुंदर और शेप नाक पा सकें। लेकिन अगर आप वजन कम कर रहे हैं या वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो इससे आपकी नाक के शेप पर अंतर पड़ सकता है। दरअसल वजन कम करने से हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। यदि आपका वजन अधिक है, तो इससे आपका चेहरा बहुत बड़ा लगता है और इसके कारण आपकी नाक बड़ी दिख सकती है। वहीं अचानक वजन कम करने के कारण भी आपके शरीर का शेप खराब दिख सकता है। अचानक वजन कम करने से आपके नाक की आकृति खराब हो सकती है। वजन कम के दौरान आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए कि आप स्वस्थ तरीके से वजन कम करें ताकि आपके चेहरे के नैन-नक्श खराब न हो। अचानक वजन कम करने से शरीर पर तनाव भी बढ़ सकता है। 

क्या वजन कम करने से नाक छोटी हो सकती है?

जब आप अपना वजन कम करते हैं, तो आप मुख्य रूप से चेहरे और शरीर से अतिरिक्त वसा खो देते हैं। आपकी नाक का ढांचा हड्डियों और कार्टिलेज से बना होता है लेकिन वसा कोशिकाओं नहीं पाई जाती है। इसलिए, जब आप वजन कम करते हैं तो आपकी नाक छोटी नहीं होती है लेकिन ऐसा हो सकता है कि नाक के आसपास जमा फैट कम हो सकता है, जिससे आपकी नाक शेपड और सुंदर दिख सकती है। दरअसल एक उम्र के बाद आपके चेहरा और नाक के आकार में कोई परिवर्तन नहीं होता है। यह केवल सर्जरी और किसी दुर्घटना् के कारण ही छोटी या बड़ी हो सकती है। हालांकि वजन कम करने के बाद आपरी नाक पहले की तुलना में ज्यादा खड़ी और तीखी नजर आ सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चेहरे के अन्य हिस्से जैसे गाल और जबड़े के क्षेत्र से वसा की मात्रा कम हो जाती है। जिसके कारण आपके नाक का शेप थोड़ा अलग दिखाई दे सकता है। इसके लिए आप स्वस्थ आहार अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

nose-shape

इन तरीकों से छोटी करें नाक 

अधिकतर लोगों को छोटी और शेप नाक पसंद आती है। इससे चेहरा सुंदर और आकर्षक नजर आता है। इसके लिए आप कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं। ताकि आप नैचुरल तरीके से अपनी नाक को छोटा कर सकें। 

1. एक्सरसाइज

कुछ खास एक्सरसाइज की मदद से आप अपने चेहरे के शेप को सही कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज नाक के किनारों की मांसपेशियों में कसाव लाता है, जिसके कारण नाक छोटी और पतली दिखाई देती है। इसके लिए आप मुस्कुराते समय अपनी तर्जनी उंगली से नाक के सिरे को हल्के से ऊपर की ओर धकेलें। इससे आपको धीरे-धीरे नाक की आकृति में परिवर्तन दिखाई देगा। इस एक्सरसाइज को आप 20 से 30 बार कर सकते हैं। 

इसे भी पढे़ं- मोटी फैली हुई नाक को आसानी से ला सकते हैं परफेक्ट शेप में, जानें आसान टिप्स

2. मेकअप 

बिना किसी अधिक मेहनत के अगर आप अपनी नाक छोटी करना चाहते है, तो आप मेकअप का सहारा भी ले सकते हैं। मेकअप के कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से आप अपनी नाक को शेप में दिखा सकते हैं। इसके लिए आपको बस नाक को स्लिमर लुक देने की जरूरत होती है। इसके लिए मेकअप एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। 

nose-shape

3. फेस मसाज

फेस मसाज की मदद से आप अपने नाक को सही आकृति दे सकते हैं। इससे नाक के आसपास जमा एक्सट्रा फैट गायब हो सकता है और आप सुंदर और शेपड नाक पा सकते हैं। इसके लिए आप सोने से पहले रात को हाथों में हल्का सा तेल लगाकर चेहरे की मसाज करें। नाक के आसपास वाले क्षेत्र को धीरे-धीरे दबाएं और ऊपर उठाने की कोशिश भी करें। 

All Image Sources- Freepik.com

Disclaimer