Doctor Verified

क्या अलसी खाने से पीरियड्स बंद हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें

Does Flax Seed Delay Menstrual Periods: पीरियड्स के दौरान फ्लो कम होने पर अलसी के बीज खाने से फायदा मिलता है।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Nov 29, 2023 16:24 IST
क्या अलसी खाने से पीरियड्स बंद हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Does Flax Seed Delay Menstrual Periods: खराब जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों के कारण महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां बढ़ गयी हैं। पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए अक्सर महिलाएं तमाम तरह की दवाओं का सेवन करती हैं, लेकिन ये दवाएं आगे चलकर शरीर को गंभीर नुकसान भी पहुंचाती हैं। पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों में महिलाओं को डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पीरियड्स में अलसी के बीज खाना फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि अलसी के बीज महिलाओं के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं और इनका सेवन करने से पीरियड्स बंद भी हो सकते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि क्या वाकई अलसी के बीज खाने से पीरियड्स बंद हो जाते हैं?

क्या अलसी खाने से पीरियड्स बंद हो जाते हैं?- Does Flax Seed Delay Menstrual Periods in Hindi

तमाम पोषक तत्वों और गुणों से भरपूर अलसी के बीज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। ओमेगी-3 फैटी एसिड, लिग्नैन्स और म्यूसीलाज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर अलसी के बीज पुरुष और महिला दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन इनका सही ढंग से सेवन न करने की वजह से शरीर को कई गंभीर नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। चूंकि अलसी के बीज की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से शरीर में पित्त और कफ का संतुलित बिगड़ जाता है।

Does Flax Seed Delay Menstrual Periods

इसे भी पढ़ें: अलसी का तेल (Linseed Oil) है शरीर की कई समस्याओं में फायदेमंद, जानें कैसे करें इस्तेमाल

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "आयुर्वेद में भी अलसी के बीज को औषधि समान माना गया है। इसका सेवन करने से महिलाओं से जुड़ी समस्याओं में भी फायदा मिलता है। पीरियड्स के दौरान फ्लो कम होने पर अलसी के बीज खाने से फायदा मिलता है। हालांकि इसमें मौजूद गुणों के कारण पीरियड्स में बहुत ज्यादा अलसी खाने से हार्मोनल इम्बैलेंस, फ्लो बढ़ने और दर्द आदि की समस्या बढ़ सकती है।" इसलिए महिलाओं को संतुलित मात्रा में ही अलसी के बीज का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: अलसी के बीज को पानी में उबालकर खाएं, मिलेंगे अनोखे फायदे

पीरियड्स अनियमित होने के पीछे शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन का इम्बैलेंस जिम्मेदार होता है। ऐसी स्थिति में अलसी के बीज का सेवन काफी फायदेमंद होता है। अलसी के बीज का सेवन पीरियड्स को नियमित करने के लिए भी किया जाता है। अलसी के बीज में लिगनेन की अच्छी मात्रा होती है, जो सेक्स-हार्मोन-बाइंडिंग ग्लोब्युलिन (एसएचबीजी) के उत्पादन को बढ़ाने और प्रजनन हॉर्मोन को संतुलित रखने में भी मदद करता है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अलसी के बीज खाने और पीरियड्स बंद होने के बीच कोई संबंध नहीं है और इसको लेकर अभी तक कोई वैज्ञानिक सबूत सामने नहीं आए हैं।

अलसी के बीज में मौजूद पोषक तत्व आंख की रोशनी बढ़ाने, हार्ट को हेल्दी रखने और शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। कई लोग सुबह के समय खाली पेट अलसी के बीज का सेवन करते हैं। अलसी के बीज सेहत के लिए जितने फायदेमंद होते हैं, इनका गलत तरीके से सेवन करना उतना ही नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए किसी भी समस्या में बिना डॉक्टर की सलाह के इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer