क्या साइकिल चलाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

साइकिल चलाने और पुरुषों की फर्टिलिटी पर पड़ने वाले प्रभाव पर रिसर्च की गई है। आगे जानते हैं इसके नतीजे

 
Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Oct 27, 2023 08:00 IST
क्या साइकिल चलाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

सेहत को फिट रहने के लिए साइकिल चलाने की सलाह दी जाती है। यह एक बेस्ट एक्टिविटी है, जो आपको सेहतमंद रखने में मदद करती है। वेट लॉस करने के लिए एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स साइकिलिंग करने की सलाह देती हैं। इससे हाई बीपी और डायबिटीज कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, स्टेमिना को बूस्ट करने में सहायता मिलती है। साइकिलिंग से हार्ट स्ट्रोक और हार्ट संबंधी अन्य रोग होने की संभावना कम होती है। लेकिन, कुछ समय पहले हुई एक स्टडी में यह जांच की गई कि क्या साइकिल चलाने से पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती हैं? नवी मुंबई स्थित मेडिकवर अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय दहिफले के अनुसार साइकिल चलाने से फर्टिलिटी से जुड़ी किसी तरह की कोई समस्या नहीं होती है। लेकिन, इस पर अभी और रिसर्च की आवश्यकता है।   

साइकिल चलाने से पुरुष प्रजनन क्षमता पर क्या असर पड़ता है - What Effect Does Cycling Have On Male Fertility In Hindi 

साइकिलिंग का पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर प्रभाव जानने के लिए एक वैज्ञानिकों ने स्टडी की। इस स्टडी में इस बात का पता चलता है कि साइकिल चलाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित नहीं होती है। साथ ही उनको यौन संबंधी किसी भी तरह की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। 

स्टडी में साबित हुआ कि इरेक्टाइल डिसफंक्शन, बांझपन का संबंध साइकिल चलाने से नहीं होता है। पुरुष बिना किसी संदेह के घंटों साइकिल चला सकते हैं। लेकिन, उनको ज्यादा समय तक साइकिल चलाने से बचना चाहिए। पुरुषों में फर्टिलिटी से संबंधित होने वाली समस्या होने के पीछे अन्य कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। वहीं इस शोध से यह पता चला है कि साइकिल चलाने सें पैरों की नसों पर पड़ने वाला प्रेशर कम होने में मदद मिलती है। 

cycling effect on mens fertility

साइकिल चलाने से प्रोस्टेट पर क्या असर पड़ता है? - Does Cycling Affect On Prostate Problem in Hindi 

साइकिल चलाने से पुरुषों की फर्टिलिटी क्षमता पर किसी भी तरह का कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा जा सकता है। लेकिन, पुरुषों में प्रोस्टेट की समस्या हो सकती है। अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि ज्यादा साइकिल चलाने वाले करीब 50 फीसदी पुरुषों को भविष्य में प्रोस्टेट कैंसर होने का जोखिम अधिक होता है। नतीजों के अनुसार से पुरुषों के प्रोटीन पीएसए का लेवल में बढ़ोतरी हो सकती है, जो प्रोस्टेट की समस्या या कैंसर की ओर इशारा कर सकता है। इसके बढ़ने से सूजन की समस्या हो सकती है। स्टडी में देखा गया कि जो 8.5 घंटे से ज्यादा साइकिल चलाने से प्रोस्टेट संबंधी परेशानी का खतरा अधिक होता है। 

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में खुजली क्यों होती है? जानें 5 कारण और बचाव के उपाय

इस अध्ययन के अलावा फिटनेस एक्सपर्ट्स दीपिक यादव के अनुसार फिट रहने के लिए आप साइकिल को अपनी डेली रूटिन के वर्कआउट में शामिल कर सकते हैं। साइकिल चलाने से इम्यूनिटी पावर बूस्ट होती है। साथ ही, इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आपको बीमारियों से बचाव होता है। पुरुष अपनी प्रजनन क्षमता को बेहतर करने के डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकते हैं। सुबह के समय योग, मेडिटेशन से भी प्रजनन क्षमता को ठीक किया जा सकता है। साथ ही पोष्टिक आहार का सेवन कर आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। 

Disclaimer