टूथपेस्ट से लेकर आफ्टर शेव लोशन तक, जानें नारियल तेल को इस्तेमाल में लाने वाले नानी के नुस्खे

नारियल का तेल बारिश के दिनों में कई तरह के कीड़े मकोड़े के काटने पर रामबाण इलाज बन सकता है। आइए जानते हैं इसके अन्य इस्तेमालों के बारे में।

Pallavi Kumari
Written by: Pallavi KumariUpdated at: Jul 01, 2020 13:20 IST
टूथपेस्ट से लेकर आफ्टर शेव लोशन तक, जानें नारियल तेल को इस्तेमाल में लाने वाले नानी के नुस्खे

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

नारियल तेल भारतीय घरों में कई कामों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।  यहां हर दूसरे काम में इस तेल का उपयोग होता है। अधिकतर, लोग इसका उपयोग खाना पकाने और बालों की देखभाल के साथ करते हैं और कुछ इसका उपयोग त्वचा की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी करते हैं। लेकिन, तेल के कई दिलचस्प उपयोग और उद्देश्य भी हैं जिसके बार में हममें से बहुत कम ही लोग जानते भी होंगे। इस तेल का इस्तेमाल हमारी दादी-नानी टूथपेस्ट बनाकर करती थीं, तो कभी वो इसे शरीर साफ करने के लिए एक स्क्रब के रूप में इस्तेमाल करती थीं। आज हम इन्हीं नुस्खों पर विस्तार से बात करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप नारियल का तेल का कई घरेलू नुस्खों के रूप में कर सकते हैं।

insidecoconutoil

आफ्टरशेव लोशन के रूप में

क्या आप जानते हैं कि नारियल के तेल का उपयोग आफ्टरशेव लोशन के रूप में किया जा सकता है? कुछ महिलाएं त्वचा को मॉइस्चराइज करने और मामूली चोटों में इस लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं महिलाएं अपने पैरों और हाथों को शेव करने के बाद भी इसका इस्तेमाल करती हैं। इसी तरह पुरुष अपनी दाढ़ी मुंडवाने और शेव करने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। अगर आपको अचानक एहसास होता है कि घर में कोई आफ्टरशेव लोशन नहीं है, तो चिंता न करें। त्वचा को चिकना और चमकदार महसूस करने के लिए बस अपने चेहरे पर थोड़ा सा नारियल तेल रगड़ें। फिर कुछ देर छोड़ के मुंह धो लें।

टूथपेस्ट बनाने के लिए

तेल का उपयोग स्वस्थ, प्राकृतिक और घर पर बने टूथपेस्ट बनाने के लिए किया जा सकता है। आप घर पर सही टूथपेस्ट बनाने के लिए बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पेपरमिंट तेल के साथ तेल मिला सकते हैं। यह आपके दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखेगा। जब कभी आपके घर पर पेस्ट खत्म हो जाए और न हो, तो परेशान न हों नारियल तेल का ऐसा ही इस्तेमाल करें।

insidetoothpaste

इसे भी पढ़ें : चेहरे और बालों की खूबसूरती बढ़ा सकता है सौंफ, जानें इसके इस्तेमाल का बेमिसाल घरेलू नुस्खा

पालतू जानवरों के पंजे के निशान या चोट पर

यह देखते हुए कि नारियल तेल एक अच्छा मॉइस्चराइजर है, आप इसे अपने पालतू जानवरों के पंजे की चोट पर, छिलने पर .या उसके निशान पर इलाज के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इसे आसानी से ठीक करने में मदद करते हैं। बस दैनिक आधार पर चोट वाली जगह पर तेल से मालिश करनी है।

लकड़ी के फर्नीचर में लगे खटमल से बचने के लिए

अगर आप अपने पुराने लकड़ी के फर्नीचर में खटमल से परेशान हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं कि सतह पर नारियल का तेल में नीम की पत्ती मिला कर और एक साफ सूती कपड़े का उपयोग करके इसे धीरे से पोंछ दें। आपका लकड़ी का फर्नीचर कुछ ही समय में खटमल मुक्त हो जाएगा।

बारिश में मच्छर के काटने के इलाज के रूप में

तेल में प्राकृतिक उपचार गुण होते हैं। जैसे, आप इसे मामूली बग काटने या मच्छर के काटने के इलाज के लिए उपयोग कर सकते हैं। खुजली और लालिमा को कम करने के लिए बस त्वचा पर तेल लगाएं। ऐसा हर बार करें आप महसूस करेंगे कि खुजली और जलन कम हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Bleeding Gums: मसूड़ों से आने वाले खून को रोकने और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं ये 5 घरेलू उपाय

फोड़े फुंसी का घरेलू उपाय के रूप में

बारिश के दिनों में लोगों को खूब बस फोड़े फुंसी निकल आते हैं। ऐसे में इन फोड़े फुंसी को ठीक करने के लिए आप नारियल तेल में हल्दी मिला कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फुंसी वाले जगहों पर लगा लें आप पाएंगे कि कुछ कुछ दिनों में वो फोड़े फुंसी कम हो जाएंगे।

Read more articles on Home-Remedies in Hindi

Disclaimer