30 मिनट की रनिंग से ज्यादा फायदेमंद हैं 15 मिनट की ये 5 कार्डियो एक्सरसाइज

सामान्य वजन के लोग 30 मिनट दौड़ने पर लगभग 260-280 कैलोरी बर्न करते हैं। जबकि इन कार्डियो एक्सरसाइज की मदद से आप सिर्फ 15-20 में 200 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं।

Anurag Anubhav
Written by: Anurag AnubhavUpdated at: Jul 27, 2018 13:16 IST
30 मिनट की रनिंग से ज्यादा फायदेमंद हैं 15 मिनट की ये 5 कार्डियो एक्सरसाइज

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

आमतौर पर माना जाता है कि दौड़ने से फैट तेजी से बर्न होता है। हालांकि कुछ लोगों को सुबह उठना और दौड़ना पसंद नहीं होता है। खासकर बारिश के मौसम में घर से बाहर निकलना और दौड़ना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ कार्डियो एक्सरसाइज की मदद से न सिर्फ आप रनिंग से ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं बल्कि दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं। कार्डियो एक्सरसाइज ऐसी एक्सरसाइज होती हैं, जो दिल के लिए फायदेमंद होती हैं। सामान्य वजन के लोग 30 मिनट दौड़ने पर लगभग 260-280 कैलोरी बर्न करते हैं। जबकि इन कार्डियो एक्सरसाइज की मदद से आप सिर्फ 15-20 में 200 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि आपको कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।

किक बॉक्सिंग

किकबॉक्सिंग का अभ्यास करने से पूरे शरीर की मांसपेशियों का व्‍यायाम हो जाता है। साइड किक, फ्रंट किक और बैक किक के संयोजन से जांघों, कूल्हों और बट की अतिरिक्त चर्बी कम होती है। कोई भी महिला या पुरुष प्रतिदिन 45 मिनट किकबॉक्सिंग से लगभग 500 कैलोरी तक बर्न कर सकता है। इसे करने से न सिर्फ आपकी मांसपेशियां टोन होती हैं, बल्कि संतुलन भी बेहतर होता है। किकबॉक्सिंग करने वाले लोग मानसिक तौर पर भी तरोताज़ा रहते हैं और तनाव से बच पाते हैं।

इसे भी पढ़ें:- मसल्स और सिक्स पैक एब्स चाहिए तो रोज करें प्लैंक एक्सरसाइज, ये हैं 5 फायदे

बॉल एक्सरसाइज

एक्सरसाइज बॉल देखने में थोड़ी फनी लगती है, और उतना ही इस पर एक्सरसाइज करने वाले लोग। लेकिन यह बड़े काम की चीज है। यह एक्सरसाइज बेली को कम करने में बहुत मददगार होती है। इसे करने के लिए जमीन पर पीठ के बल पर सीधा लेट जाए। अब एक्सरसाइज वाली बॉल को हाथों में लेकर अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं। इसके बाद अपने हाथों की बॉल को अपने पैरों में पकड़ाएं और फिर पैरों को नीचे ले जाकर दुबारा बॉल को लेकर ऊपर आएं। इसी प्रकार पैरों से जो बॉल उठाई गई है उसे दुबारा हाथों में पकाड़ाएं। इस प्रक्रिया को लगातार 12 से 15 बार करें।

स्क्वैट्स

स्‍क्‍वैट्स बहुत ही आसान वर्कआउट है, फिट रहने के लिए आप नियमित रूप से वर्कआउट कर सकते हैं। इससे आपके पूरे शरीर का व्‍यायाम होता है। स्‍क्‍वैट्स ऐसा वर्कआउट है जिसके जरिये बिना उपकरण के आप स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग कर सकते हैं। यानी आप इससे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत कर सकते हैं।
इसे करने के लिए दोनों हाथ सामने की ओर खुले रखें, सीधे खड़ें हो और छाती थोड़ी सी बाहर निकालें। अपने घुटनों को मोड़ते हुए ऐसे बैठें जैसे आप किसी कुर्सी पर बैठ रहे हों। अपने घुटनों को पंजों के सामांतर ही रखें। जब तक नीचे झुकें जब तक आपकी जांघें जमीन के समांतर न हो जाएं। ऊपर आते समय सांस छोड़ें। यह बहुत ही आसान है और आसानी से किया भी जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:- ट्रेनर ने खोला कैटरीना की फिटनेस का राज, बताया पूरा मास्टर प्लान

डांसिंग और एरोबिक्स

अगर डांस करना आपका शौक है तो यह आपकी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर यह शौक नहीं भी है तो इसे अपना शौक बनायें। अपनी पसंदीदा गाने पर सबके सामने ठुमके नहीं लगा सकते हैं तो घर में अकेले डांस कीजिए। डांस न सिर्फ एक कमाल की फिज़िकल एक्सरसाइज होती है बल्कि मानसिक तौर पर भी रिलेक्स करती है। डांसिंग से पैरों के साथ-साथ पूरे शरीर का व्‍यायाम हो जाता है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाला व्‍यायाम है। एरोबिक्‍स भी कर सकते हैं।

एब्डॉमिनल स्ट्रेच भी करें

एब्डॉमिनल मसल्स अर्थात पेट की मांसपेशियां, जिनमें सबसे अंदर की मांसपेशियां भी शामिल होती हैं, लगातार एब वर्कआउट करने से सख्त हो जाती हैं। एब्डॉमिनल स्ट्रेच करने के लिये सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और आपके हाथों को कंधों के नीचे लगा लें। इसके बाद अपने सिर और कंधों को बाजुओं के दम पर ऊपर की ओर उठाएं। ध्यान रहे कि कमर का हिस्सा जमीन पर ही टिका रहे। इस एक्सरसाइज में खिंचाव पेट की सामने वाली मांसपेशियों में महसूस होता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Sports & Fitness In Hindi

Disclaimer