Body Massage: रोज इस तरह करें तिल के तेल से मालिश, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Body Massage with Sesame Oil: शरीर की मालिश करने के लिए आप तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तिल का तेल मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Aug 24, 2022 10:12 IST
Body Massage: रोज इस तरह करें तिल के तेल से मालिश, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Sesame Oil for Body Massage Benefits: शरीर की मालिश करना बहुत जरूरी होता है। मालिश करने से शरीर में ब्लड फ्लो तेज होता है। साथ ही मालिश करने से मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। इसलिए आयुर्वेद में शरीर की मालिश करने की सलाह जरूर दी जाती है। शरीर की मालिश करने के लिए मार्केट में कई तेल, मलहम आदि उपलब्ध हैं। लेकिन मालिश करने के लिए तिल के तेल को सबसे अधिक फायदेमंद (Til ke Tel se Malish Karne ke Fayde) माना जाता है।  

अधिकतर घरों में तिल के तेल का उपयोग खाना बनाने के लिए किया जाता है। वहीं तिल के तेल से मालिश करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आइए, तिल के तेल से मालिश करने के फायदे जानते हैं।

body massage with sesame oil

तिल के तेल से मालिश करने के फायदे- Sesame Oil for Body Massage Benefits in Hindi

तिल का तेल सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। इसके साथ ही अगर तिल के तेल से शरीर की मालिश की जाती है, तो भी कई लाभ मिल सकते हैं। तिल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। तिल के तेल से मालिश करने के फायदे (Sesame Oil Body Massage Benefits in Hindi)-

ब्लड फ्लो बेहतर होता है

रोजाना तिल के तेल से मालिश करने से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इससे शरीर के सभी हिस्सों तक रक्त आसानी से पहुंच पाता है। जो लोग खराब ब्लड फ्लो की वजह से हाथ-पैरों में सुन्नता और दर्द से परेशान हैं, उन्हें तिल के तेल से मालिश जरूर करनी चाहिए।

मसल्स मजबूत बनती हैं

अगर आप रोजाना तिल के तेल से शरीर की मालिश करेंगे, तो इससे मसल्स मजबूत बनेंगी। जब मांसपेशियां मजबूत रहती हैं, तो दर्द नहीं होता है। अगर आपको शरीर के किसी हिस्से में दर्द रहता है, तो इस स्थिति में तिल के तेल से मालिश करना फायदेमंद हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- सोते समय रोज करें तलवों की मालिश, दूर होने लगेंगी ये 5 समस्याएं

हड्डियां स्ट्रॉन्ग बनती हैं

एक उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अकसर कैल्शियम की दवाइयां खाने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही आप जोड़ों की तिल के तेल से मालिश भी कर सकते हैं। रोजाना तिल के तेल से मालिश करने से आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी और जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा।

सूजन कम करता है

तिल के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर तिल के तेल से मालिश की जाती है, तो इससे सूजन कम हो सकती है। तिल का तेल सूजन दूर करता है, साथ ही मसल्स स्ट्रेस को भी कम करता है। तिल का तेल गठिया की वजह से होने वाले दर्द और सूजन को भी कम करने में मदद कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें- टेंशन के कारण सिरदर्द के लिए 6 घरेलू उपाय, जल्दी मिलेगी राहत

तनाव कम होता है

तिल के तेल से मालिश करने से आपका तनाव भी कम हो सकता है। आपको बता दें कि तिल के तेल में टायरोसिन नामक घटक होता है, जो मस्तिष्क में सेरोटोनिन हार्मोन बढ़ाता है। इससे आपका मूड अच्छा रहता है। आप खुश और तनावमुक्त महसूस कर सकते हैं। अगर आप तनाव, चिंता में रहते हैं तो रोजाना तिल के तेल से जरूर मालिश करें।

sesame oil

तिल के तेल से मालिश कैसे करें- Til ke Tel se Malish Kaise Kare

  • तिल के तेल से मालिश करने के लिए आप पहले एक बाउल में तेल गर्म कर लें।
  • अब इस तेल को गुनगुना होने के लिए रख दें।
  • इसके बाद हाथ पर तिल का तेल लें और शरीर पर लगाएं।
  • फिर हल्के हाथों से पूरे शरीर की मालिश करें।
  • तिल के तेल से 10-15 मिनट तक शरीर की मालिश जरूर करनी चाहिए।
  • एक से दो घंटे बाद आप नहा सकते हैं।

तिल के तेल से मालिश करने से कई समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। इससे आपको मसल्स और हड्डियां मजबूत बनती हैं। साथ ही सूजन और तनाव को भी कम करने में मदद करता है।

Disclaimer