नहाने के बाद शरीर पर लगाएं ये 5 तेल, आएंगे ये बदलाव

Best Oils To Use After Bathing in Hindi: नहाने के बाद आप अपनी त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए कुछ खास ऑयल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Oct 23, 2022 09:00 IST
नहाने के बाद शरीर पर लगाएं ये 5 तेल, आएंगे ये बदलाव

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Best Oils To Use After Bathing in Hindi: नहाने के बाद त्वचा को मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए अधिकतर लोग तरह-तरह के क्रीम, लोशन और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। इससे त्वचा को नमी प्रदान होती है, त्वचा हाइड्रेट बनी रहती है और त्वचा की ड्राईनेस दूर होती है। लेकिन मॉइश्चराइजर या लोशन में कैमिकल और फ्रेगनेंस हो सकते हैं, ऐसे में कुछ लोगों की स्किन को इनसे एलर्जी हो सकती है। कैमिकल और फ्रेगनेंस वाले मॉइश्चराइजर यूज करने से त्वचा पर दाने, एक्ने, रेडनेस और खुजली हो सकती है। अगर आपको भी मॉइश्चराइजर सूट नहीं करता है या फिर आपको समझ नहीं आता है कि कौन-सा मॉइश्चराइजर यूज करना चाहिए। तो आप नहाने के बाद मॉइश्चराइजर के बजाय तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तेल से बॉडी मॉइश्चराइज होती है और त्वचा में नमी बनी रहती है। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आखिर नहाने के बाद कौन सा तेल लगाना चाहिए (Nahane ke Bad Kaun sa Tel Lagana Chahie)? या फिर नहाने के बाद कौन से तेल से शरीर की मालिश करनी चाहिए? (Which Oil is Best for After Bath in Hindi)

coconut oil for body massage\" data-mce-src=

नहाने के बाद कौन सा तेल लगाना चाहिए?- Best Oils To Use After Bathing in Hindi

1. नारियल का तेल

नहाने के बाद नारियल का तेल लगाना काफी लाभकारी हो सकता है। नारियल के तेल में विटामिन ई, विटामिन के होता है। साथ ही इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। इसके साथ ही नारियल के तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण भी पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप नहाने के बाद शरीर पर नारियल के तेल से मालिश करेंगे, तो इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट बनेगी। आपको त्वचा के दाने और फोड़े-फुंसियों से भी छुटकारा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- नहाने के बाद चेहरे पर लगाएं ये 6 चीजें, दमक उठेगी स्किन

2. शिया बटर

नहाने के बाद बॉडी पर शिया बटर लगाने से त्वचा को काफी फायदा मिल सकता है। शिया बटर का इस्तेमाल करने से शरीर का तापमान सामान्य होता है। इसका उपयोग मॉइश्चराइजर के रूप में किया जा सकता है। शिया बटर त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है और त्वचा को मुलायम बनता है। साथ ही इससे त्वचा चमकदार और खूबसूरत भी बनती है। लेकिन कुछ लोगों को शिया बटर से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में शिया बटर को ऑलिव ऑयल या कोकोनट ऑयल में मिलाकर ले सकते हैं।

3. बादाम का तेल

बादाम का तेल विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। बादाम के तेल में विटामिन ई, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ऐसे में आप बादाम के तेल को भी नहाने के बाद पूरे शरीर पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप पहले अच्छी तरह से नहा लें, इसके बाद बॉडी को पोंछ लें और फिर बादाम का तेल अच्छी तरह से लगा दें। 2-5 मिनट बाद कपड़े पहन लें। तेल लगाने के तुरंत बाद कपड़े पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सारा ऑयल कपड़ों पर लग सकता है। लेकिन जिन लोगों की स्किन काफी सेंसिटिव है, उन्हें बादाम के बजाय नारियल के तेल से मालिश करनी चाहिए।

4. सरसों का तेल

भारतीय घरों में सरसों के तेल का उपयोग सदियों से किया जाता रहा है। अधिकतर लोग खाना पकाने के लिए सरसों के तेल का उपयोग करते हैं। वहीं, कुछ लोग सरसों के तेल का इस्तेमाल शरीर की मालिश करने के लिए भी करते हैं। अगर आप भी नहाने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो सरसों के तेल का यूज कर सकते हैं। सरसों के तेल से बॉडी की मालिश करने से त्वचा साफ होती है। साथ ही त्वचा मॉइश्चराइज भी होती है और मुहांसों आदि से भी बचाव होता है। लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो सरसो के तेल का उपयोग करने से बचना चाहिए क्योंकि सरसों के तेल की तासीर बेहद गर्म होती है। इससे त्वचा पर जलन और एलर्जी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- नहाने के बाद शरीर पर रोज लगाएं नारियल तेल, मिलेंगे ये 6 फायदे

5. तिल का तेल

तिल के तेल की तासीर बेहद गर्म होती है। आयुर्वेद में तिल के तेल को काफी अहम माना गया है। इसलिए अगर आप चाहें तो नहाने के बाद तिल के तेल से भी शरीर की मालिश कर सकते हैं। तिल के तेल से मालिश करने से आपकी त्वचा को लाभ मिलेगा, साथ ही हड्डियां और मांसपेशियां भी मजबूत बनेंगी। तिल का तेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और त्वचा को बैक्टीरिया आदि से बचाता है।

Best Oils To Use After Bathing in Hindi: नहाने के बाद आप नारियल, सरसों, तिल, बादाम का तेल और शिया बटर आदि को शरीर पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा मॉइश्चराइज बनती है और त्वचा का बैक्टीरिया आदि से बचाव होता है।

Disclaimer