Expert

रोज सुबह 15 मिनट जरूर करें सूर्य नमस्कार, शरीर को मिलेंगे कई गजब फायदे

रोजाना महज 15 मिनट सूर्य नमस्कार करने की वजह से आप एनर्जेटिक बने रह सकते हैं और मेंटल हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है।

Meera Tagore
Written by: Meera TagoreUpdated at: Nov 11, 2023 08:00 IST
रोज सुबह 15 मिनट जरूर करें सूर्य नमस्कार, शरीर को मिलेंगे कई गजब फायदे

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Benefits Of Surya Namaskar In Hindi: योग का हमारी सेहत पर बहुत ही अच्छा असर पड़ता है। विशेषज्ञों की मानें, तो योग करने से कई तरह की बीमारियों का निदान किया जा सकता है। इससे इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है, जो आपको बीमार होने से रोकता है। हमारे यहां सदियों से योग के जरिए लोग खुद को फिट रखते हैं। ऐसा ही एक योग है, सूर्य नमस्कार। अगर कोई रोज महज 15 मिनट के लिए सूर्य नमस्कार करे, तो उसकी सेहत में अपने आप सुधार होने लगता है। यहां तक कि व्यक्ति एनर्जेटिक भी फील करता है और इससे फील गुड का अहसास भी बना रहता है। इस तरह, रोजाना सूर्य नमस्कार कर माइंडसेट पॉजिटिव होता है, जो जिंदगी की उलझनों को सकारात्मक तरीके से सुलझाने में मदद करता है। आइए, जानते हैं कि रोजाना सूर्य नमस्कार करने के फायदे। हमने एएसडी योग फैमिली (ASD YOGA FAMILY) के फाउंडर योगाचार्य दीपक तंवर से इस संबंध में बात की। 

एनर्जेटिक बनाए रखता है- Keeps You Energetic

Keeps You Energetic

हमने पहले ही बताया है कि सूर्य नमस्कार की मदद से व्यक्ति एनर्जेटिक रहता है। असल में, सूर्य नमस्कार की मदद से शरीर की कई मासंपेशियां सिक्वेंस में काम करती हैं और सांस की गति पर भी नियंत्रण बनता है। ऐसे में शरीर में मौजूद एनर्जी के स्तर में बढ़ोत्तरी होती है।

इसे भी पढ़ें: सूर्य नमस्कार करने से पहले और बाद में जरूर करें ये 5 काम, तभी मिलेंगे पूरे फायदे

फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है- Improves Flexibility

यह बात हर कोई जानता है कि नियमित रूप से योग करने से बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी यानी लचीलापन बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसा ही रोजाना सूर्य नमस्कार करने से भी होता है। सूर्य नमस्कार करने के दौरान कई बार हाथ और पूरी बॉडी स्ट्रेच होती है, जो लचीलापन बढ़ाने में मददगार साबित होती है। यहां तक कि रोजाना महज 15 मिनट के लिए सूर्य नमस्कार करने से चोट लगने का रिस्क भी कम हो जाता है।

पोस्चर में सुधार होता है- Better Posture

जब आप रोजाना सूर्य नमस्कार करते हैं, तो इससे आपके बॉडी का पोस्चर भी बेहतर होता है। यह आपकी पीठ की मांसपेशियों को बेहतर बनाता है और सीधे खड़े होने के पोस्चर में भी सुधार करता है। अगर किसी को पीठ की तकलीफ है, तो सूर्य नमस्कार की मदद से इसमें कमी आती है।

इसे भी पढ़ें: क्या एक बार में 108 बार सूर्य नमस्कार करना सही है? योगाचार्य से जानें

पाचन क्षमता बेहतर होती है- Improves Digestive System

Improves Digestive System

सूय नमस्कार रोजाना करने से आपकी बॉडी में कई तरह के मूवमेंट होते हैं। इस प्रोसेस में एक बार सामने की ओर एक बार पीछे की ओर झुकना पड़ता है। इससे पेट पर दबाव बनता है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम में सुधार कर आपकी पाचन क्षमता को बेहतर बनाता है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Deepak Tanwar (@asdyogafamily)

वजन कम करने में मददगार- Help To Reduce Weight

आज की तारीख में ज्यादातर लोग मोटापे से परेशान है। मोटापे से ग्रस्त हर व्यक्ति चाहता है कि उसका वजन कम हो जाए, इसके लिए हेल्दी डाइट और अच्छी लाइफस्टाइली फॉलो करने की कोशिश करता है। वहीं, अगर आप रोजाना सूर्य नमस्कार करते हैं, तो वजन नियंत्रण में रहेगा। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि यह डाइजेस्टिव में सुधार कर शरीर को ज्यादा न्यूट्रिएंट्स को एब्जॉर्ब करने के लायक बनाता है। इसके अलावा, एक्सरसाइज के दौरान कैलोरी भी काफी बर्न होती है। रोजाना सूर्य नमस्कार करने की मदद से चर्बी कम होती है।

त्वचा में निखार आता है- Glowing Skin

आमतौर पर सूर्य नमस्कार सुबह समय की जाने वाली क्रिया है। जो लोग सुबह खुली हवा में सूर्य नमस्कार करते हैं, उनकी स्किन को भी इससे काफी फायदा पहुंचता है। सूर्य नमस्कार करने से शरीर में ऑक्सीजन फ्लो बेहतर होता है, जिससे त्वचा चमकदार और खूबसूरत बनती है।

image credit: freepik

Disclaimer