महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए खाने चाहिए ये 7 बीज, जानें इनके फायदे

डेली डाइट में सीड्स को शामिल करने से महिलाओं को कई फायदे मिलते हैं। आगे जानते हैं सीड्स खाने के फायदे

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Apr 21, 2023 10:49 IST
महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए खाने चाहिए ये 7 बीज, जानें इनके फायदे

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

संतुलित और पौष्टिक आहार से आप अपने शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त बना सकते हैं। डाइट में फल और सीड्स को शामिल करने से आपको पर्याप्त पोषण मिलते हैं, जिसकी वजह से आपको रोग होने की संभावना कम होती है। सीड्स मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इससे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। साथ ही, ब्लड शुगर और बीपी को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। महिलाओं में हड्डियों की समस्या का जोखिम अधिक होता है, लेकिन यदि महिलाएं अपनी डाइट में सीड्स को शामिल करती हैं, तो इससे उनको हड्डियों की समस्या होने की संभावना कम होती है। इस लेख में महिलाओं को सीड्स खाने के फायदे के बारे में बताया गया है। 

महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करने चाहिए ये बीज - Benefits Of Seeds For Female Health in Hindi 

चिया बीज

चिया बीज में फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी पाचन क्रिया को बेहतर करता है और कब्ज को रोकने में मदद कर सकता है। चिया के बीज में ओमेगा -3 फैटी एसिड भी होते हैं, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं। इसके अलावा इस सीड्स में मौजूद कैल्शियम महिलाओं की हड्डियों को मजबूत बनाता है। 

इसे भी पढ़ें : रोज सुबह खाली पेट खाएं मेथी दाना, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

seeds for female health

अलसी के बीज में लिग्नांस पाया जाता है, जो महिलाओं में हार्मोन को संतुलित करने में मदद कर सकता है। अलसी के बीज फाइबर का उच्च स्रोत होते हैं, जो आपकी गट हेल्थ में सुधार करता है। इसके अलावा अलसी के बीज महिलाओं की हार्ट हेल्थ को बेहतर करते हैं। 

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में मैग्नीशियम पाया जाता है। मैग्नीशियम हड्डियों के स्वास्थ्य और शरीर में ऊर्जा प्रदान करता है। इसके अलावा महिलाओं के शरीर का ब्लड सर्कुलेशन नियंत्रित रखने में मैग्नीशियम भी महत्वपूर्ण है। कद्दू के बीजों में जिंक भी पाया जाता है। जिंक इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे महिलाओं को संक्रमण होने का खतरा कम हो जाता है। 

सूरजमुखी  के बीज

सूरजमुखी के बीज विटामिन ई से भरपूर होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसमें मैग्नीशियम और सेलेनियम भी पाए जाते हैं, जो महिलाओं की इम्यूनिटी को बढ़ाने में आवश्यक होते हैं।  

तिल के बीज

तिल के बीज में कैल्शियम पाए जाते हैं, जो महिलाओं को बोन डेंसिटी की समस्या से बचाने का काम करते हैं। इसके अलावा तिल के बीज में मौजूद अन्य पोषक तत्व नसों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। 

इसे भी पढ़ें : मेथी को पानी में उबालकर पीने से शरीर को मिल सकते हैं ये 5 फायदे

भांग के बीज (Hemp Seeds)

भांग (Hemp) के बीज में प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें अमीनो एसिड होता है, जो मस्तिष्क स्वास्थ्य को बेहतर करता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करता है। 

अनार के बीज

अनार के बीज में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जिसकी वजह से आपको संक्रमण होने की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा पाचन तंत्र बेहतर होता है। 

सीड्स से महिलाओं के शरीर के पोषण की आवश्यकता को पूरा करने में मदद मिलती है। आप सीड्स को सलाद या फ्रूट के साथ भी ले सकती हैं। 

 

Disclaimer