Expert

सर्दियों में वजन घटाने के लिए खाएं सरसों का साग, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Benefits Of Sarson Ka Saag For Weight Loss: अगर आप भी सर्दी में वजन घटाना चाहते हैं, तो डाइट में सरसों के साग को शामिल करें। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Nov 28, 2023 12:05 IST
सर्दियों में वजन घटाने के लिए खाएं सरसों का साग, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Benefits Of Sarson Ka Saag For Weight Loss: मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग सर्दियों में अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। सरसों का साग सर्दी में लगभग हर घर में बनाया जाता है। सरसों का साग स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी6 और सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता हैं। सरसों का साग वैसे, तो पंजाब की मु्ख्य तौर पर डिश है लेकिन इसे पूरे उत्तर भारत में बड़े चाव से खाया जाता है। सर्दी में वजन घटाना गर्मी के अपेक्षा थोड़ा मुश्किल होता है। अगर आप भी सर्दियों में वजन घटाने के बारे में सोच रहे है, तो डाइट में सरसों के साग को शामिल करें। सरसों के साग के सेवन से शरीर को ताकत मिलने के साथ वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से वजन घटाने के लिए सरसों का साग खाने के फायदो के बारे में।

कैलोरी में कम

सरसों का साग में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है। इस कारण सर्दी में इसके सेवन से वजन नहीं बढ़ता है। सरसों के साग में विटामिन ए, सी और के के साथ-साथ कैल्शियम और आयरन पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ शरीर की कमजोरी को भी दूर करता है।

फाइबर से भरपूर

सरसों का साग में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है। इसके सेवन से आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं, जो वजन घटाने में मदद करता हैं। फाइबर के सेवन से पाचन को बढ़ाने के साथ भूख को नियंत्रित करने में मदद करता हैं।

weight loss

बूस्ट मेटाबॉलिज्म 

सरसों के साग के सेवन से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है। सरसों के साग में मौजूद मसाले मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने शरीर की कैलोरी को कम करने में मदद करते हैं। सरसों के साग के में मौजूद थर्मोजेनिक गुण पाए जाते हैं, जो कैलोरी को बर्न करते हैं।

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए डाइट में करें ये छोटे-छोटे बदलाव, तेजी से कम होगा बैली फैट

ब्लड शुगर को कंट्रोल करें

वजन को कम करने के लिए यह बहुत जरूरी हैं कि शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखा जा सकें।  सरसों का साग में फाइबर और मौजूद पोषक तत्व रक्त शर्करा को कम करने के साथ तृप्ति की भावना को भी बढ़ाते है, जिस कारण ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

सरसों के साग में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ते है और सूजन और वजन को कम करने में मदद करते हैं। सरसों के साग के सेवन से शरीर को इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर में खून की कमी भी दूर होती हैं।

वजन घटाने के लिए सरसों का साग का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

 
Disclaimer