Expert

पुरुषों के लिए फायदेमंद होती है माका रूट, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

आहार से मिलने वाले पोषण से पुरुषों की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आगे जानते हैं माका रूट पुरुषों के लिए कैसे फायदेमंद होती है। 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Nov 16, 2023 18:34 IST
पुरुषों के लिए फायदेमंद होती है माका रूट, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

पुरुषों के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए भारत व बाहर के देशों में कई औषधियां उपलब्ध हैं। इसी तरह माका रूट भी पुरुष की कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होती है। ब्रोकली, फूलगोभी और पत्तागोभी की तरह माका रूट को आप सब्जी की तरह खा सकते हैं। इसका इस्तेमाल वर्षों से किया जा रहा है। माका रुट में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, मैकामाइड्स और ग्लूकोसाइनोलेट्स जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंत होते हैं। यह पौधा मुख्य रूप से अमेरिका में पाया जाता है, लेकिन इसका उपयोग एशिया के देशों में भी किया जाता है। इसका उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता है। इससे श्वसन संबंधी समस्याओं के साथ ही गठिया के दर्द को दूर करने में मदद मिलती है। आगे डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि माका रूट पुरुषों के लिए किस तरह से फायदेमंद हो सकती है।  

पुरुषों के लिए माका रूट के फायदे - Benefits Of Maca Roots for Men In Hindi 

माका रूट को लेकर कई तरह की रिसर्च मिलती हैं। कुछ इसको पुरुषों के लिए फायदेमंद बताती है, तो कुछ इस दावे से सहमत नहीं हैं। फिलहाल, हेल्थलाइन के अनुसार हम माका रूट के फायदो के बारे में बता रहे हैं। 

यौन इच्छा में बढ़ोतरी 

कुछ रिसर्च बताते हैं कि माका रूट पुरुष के यौन संबंधी स्वास्थ्य को बेहतर करने में सहायक होते हैं। यह रुट्स कामेच्छा को बढ़ाने के साथ ही यौन संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक होती हैं। इससे एडाप्टोजेनिक गुण होते हैं, जो शरीर के हार्मोनल को नियंत्रित करती है। साथ ही, पुरुषों के लिए फायदेमंद होती है। 

maca roots benefits for males in hindi

हार्मोन को संतुलित करें

पुरुषों के लिए माका रूट कई तरह से फायदेमंद होती हैं। यह हार्मोन के स्तर को प्रभावित करने वाले कारकों को दूर करने में सहायक होती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह पुरुषों के पिट्यूटरी ग्लैंड और प्रोस्टेट संबंधी कार्यों में भी सुधार करने में मददगार हो सकती है। इससे कोर्टिसोल, टेस्टोस्टेरोन और हार्मोनल स्तर सही मात्रा में बना रहता है। जो पुरुषों की एनर्जी के लेवल को बनाए रखता है। 

प्रजनन क्षमता में सुधार करे

पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सुधार करने के लिए माका रूट का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ रिसर्च बताती हैं कि माका रुट सप्लीमेंट्स पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या में सुधार कर सकती है। साथ, स्पर्म क्वालिटी को बेहतर कर सकती है, जिससे पुरुषों की फर्टिलिटी हेल्थ में सुधार होता है। फिलहाल इस पर आगे भी शोध किया जा रहा है

मूड को बेहतर करें 

माका रूट मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है। इसके नियमित सेवन से चिंता और अवसाद कम होने में मदद मिलती है। इससे सेरोटोनिन और डोपामाइन को संतुलित होने में मदद मिलती है। इससे मूड बेहतर होता है और आगे अन्य परेशानियां नहीं होती है। 

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर करने में सहायक 

इसमें नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होती हैं। फ्री रेडिकल्स शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं को डैमेज करने का काम कर सकती हैं। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस में बढ़ोतरी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: कैंसर की पहचान के लिए जेनेटिक टेस्ट कैसे उपयोगी है? डॉक्टर से जानें

एक्सपर्ट्स के अनुसार माका रूट के फायदो पर फिलहाल और रिसर्च की आवश्यकता है। फिलहाल, अभी तक माका रूट के कई फायदों के बारे में बताया गया है। माका रूट लेने से पहले आप आयुर्वेदाचार्य या डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। डॉक्टर आपकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर इसे लेने की सलाह दे सकते हैं। 

Disclaimer