Roasted Sesame Seeds: सुबह खाली पेट भुने तिल का सेवन करने से मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Roasted Sesame Seeds Benefits On Empty Stomach: सुबह खाली पेट भुने हुए तिल का सेवन करने से आपके शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Mar 03, 2023 20:30 IST
Roasted Sesame Seeds: सुबह खाली पेट भुने तिल का सेवन करने से मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Roasted Sesame Seeds Benefits On Empty Stomach In Hindi: तिल का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, फैटी एसिड, मैंगनीज, एंटीऑक्सीडेंट आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। ज्यादातर घरों में तिल का इस्तेमाल लड्डू, गजक और चटनी आदि बनाने में किया जाता है। कई लोग सलाद में भी तिल के बीज डालकर खाना पसंद करते हैं। आप चाहें तो तिल को भूनकर भी खा सकते हैं। सुबह खाली पेट भुने तिल खाने से आपकी सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इससे शरीर की कई परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। तो आइए, विस्तार से जानते हैं रोज सुबह खाली पेट भुने तिल खाने के फायदे (Khali Pet Bhune Til Khane Ke Fayde) क्या हैं -

खाली पेट भुने तिल खाने के फायदे - Roasted Sesame Seeds Benefits On Empty Stomach In Hindi

हड्डियां मजबूत बनती हैं

सुबह खाली पेट भुने हुए तिल का सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। दरअसल तिल में कैल्शियम और प्रोटीन पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना खाली पेट भुने तिल खाने से हड्डियों में दर्द और अर्थराइटिस की समस्या से राहत मिल सकती है। 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

सुबह खाली पेट भुने तिल का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। दरअसल, तिल में मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। साथ ही, तिल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाव करते हैं। इससे दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

Bhune-Til-Ke-Fayde

दांतों के लिए लाभकारी

खाली पेट भुने तिल का सेवन दांतों के लिए काफी लाभकारी होता है। सुबह खाली पेट भुने तिल चबाकर खाने से दांत और मसूड़े मजबूत बनते हैं। तिल में विटामिन-बी होता है, जो कैविटी के खतरे को कम करता है। 

इसे भी पढ़ें: रोज सुबह खाली पेट खाएं मेथी दाना, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

कब्ज से राहत दिलाए

तिल डाइट्री फाइबर से भरपूर होता है। यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। सुबह खाली पेट भुने तिल खाने से कोलन फंक्शन में सुधार होता है। यह मल त्याग की प्रक्रिया को भी आसान बनाता है। इससे कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।

खून की कमी को दूर करता है

तिल में आयरन प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने और खून की कमी को दूर करने में बहुत मददगार है। एनीमिया के मरीजों के लिए सुबह खाली पेट भुने तिल का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Roasted Flax Seeds: भुनी अलसी खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें खाने के 4 तरीके

खाली पेट भुने तिल का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ हो सकता है। हालांकि, तिल की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

Disclaimer