Doctor Verified

प्रेग्नेंट महिलाएं सर्दियों में जरूर करें गुड़ का सेवन, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को गुड़ खाना चाहिए, इससे जोड़ों में दर्द से राहत मिलती है और बच्चे के विकास पर भी अच्छा असर पड़ता है।

Meera Tagore
Written by: Meera TagoreUpdated at: Nov 27, 2023 15:30 IST
प्रेग्नेंट महिलाएं सर्दियों में जरूर करें गुड़ का सेवन, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Benefits Of Eating Jaggery In Winter For Pregnant Women In Hindi: प्रेग्नेंसी में महिलाओं को बहुत सारी चीजें खाने की क्रविंग होती है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसी तरह, मीठा खाने की चाह भी कई गर्भवती महिलाओं में बहुत ज्यादा होती है। लेकिन, प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत ज्यादा मीठा खाया जाना सही नहीं होता है। इसके बावजूद, कई महिलाएं इन दिनों आइस्क्रीम या चॉकलेट खाती हैं। जबकि, विशेषज्ञ प्रेग्नेंट महिलाओं को इस तरह की चीजें खाने से मना करते हैं या फिर बहुत कम मात्रा में खाए जाने की सलाह देते हैं। अगर किसी को मीठा खाने की क्रेविंग बहुत ज्यादा हो रही है, तो ऐस में गुड़ खाया जा सकता है। शायद आपको पता न हो कि प्रेग्नेंसी में गुड़ खाने के कई लाभ हो सकते हैं। इस बारे में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता गुप्ता से बात की।

Benefits Of Eating Jaggery In Winter For Pregnant Women

प्रेग्नेंसी में गुड़ खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं- Storng Bones

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपनी डाइट में कैल्शियम की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। यह बच्चों के स्ट्रक्चरल ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण समझा जाता है। इसके लिए, गुड़ एक बेहतरी विकल्प है। गुड़ कैल्शियम का एक अच्छा स्रात माना जाता है। वैसे भी आपको यह बात पता होगी कि बच्चे को मां के जरिए ही कैल्शियम की आपूर्ति हो सकती है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं को कैल्शियम की आपूर्ति के लिए गुड़ का सेवन कर सकती हैं। यह बच्चे की हड्डियों के विकास के लिए भी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर में आ सकते हैं ये 7 बदलाव

प्रेग्नेंसी में गुड़ खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है- Reduce Constipation

Reduce Constipation

प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा अक्सर महिलाओं को कब्ज की समस्या बनी रहती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जैसे-जैसे गर्भ में पल रहे शिशु का भार बढ़ता रहता है, वैसे-वैसे महिला के पेट के निचलने हिस्से में दबाव बनने लगता है। नतीजतन, महिला को ब्लोटिंग और पेट फूलने से लेकर कब्ज जैसी समस्या की शिकायत बनी रहती है। वहीं, अगर प्रेग्नेंसी में महिला गुड़ का सेवन करती हैं, तो उन्हें कब्ज की समस्या से काफी हद तक राहत मिल जाती है। इसके अलावा, गुड़ खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जो कि पाचन क्षमता को बेहतर करने में मदद करता है

इसे भी पढ़ें: क्या है सरोगेसी और टेस्ट ट्यूब बेबी में अंतर? जानें इन दोनों के बारे में

प्रेग्नेंसी में गुड़ खाने से ब्लड प्रेशर कम होता है- Regulate Blood Pressure

प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम हो जाती है। ब्लड प्रेशर एक खतरनाक हेल्थ इश्यू है। अगर, इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो डिलीवरी के समय कई तरह की कॉम्प्लीकेंशन हो सकती हैं। इसलिए, गर्भावस्था के दौरान महिला को ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। गुड़ खाने से काफी हद तक इस समस्या से राहत मिल सकती है। गुड़ में पोटाशियम काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो कि शरीर में मौजूद सोडियम कंटेंट को बैलेंस करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कौन सी डाइट है बेस्ट? वैज्ञानिकों ने बताया इस डाइट से होता है शिशु का बेहतर विकास

प्रेग्नेंसी में गुड़ खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Boost Immunity

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए इम्यूनिटी बूस्ट करना बहुत जरूरी होता है। ऐसा न किए जाने पर महिला को बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। यहां तक कि कमजोरी इम्यूनिटी वाली गर्भवती महिलाओं को बहुत आसानी से छोटी-मोटी बीमारियां हो जाती हैं। इस तरह की कंडीशन से खुद को बचाए रखने के लिए इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। इसके लिए, आप गुड़ का सेवन करें। गुड़ एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके सेवन से गर्भ में पल रहे शिशु को प्रोटेक्शन मिलता है और उसका संक्रमण से बचाव करता है।

प्रेग्नेंसी में गुड़ खाने से ज्वाइंट पेन से राहत मिलती है- Improves Joint Pain

प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह की शारीरिक समस्याएं होती रहती हैं। इन्हीं में से एक शरीर में दर्द होना भी शामिल है। खासकर, ज्वाइंट्स में पेन की समस्या इन दिनों बहुत आम हो जाती है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को घुटनों से लेकर पेल्विक एरिया तक दर्द रहता है और कभी-कभी पीठ में भी काफी दर्द होता है। गुड़ में इस तरह की समस्याओं से राहत दिलाने वाले तत्व पाए जाते हैं। असन में, गुड़ खाने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और बदन राहत दर्द से मिलती है।

कुल मिलाकर प्रेग्नेंट महिलाएं गुड़ का सेवन कर सकती हैं। हालांकि, इसका सेवन कम मात्रा में किया जाना चाहिए। अगर किसी को गुड़ से एलर्जी हो, तो उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

image credit: freepik

Disclaimer