मक्के का आटा वजन कम करने के लिए इन 5 तरीकों से है फायदेमंद, जानें कैसे करें वेट लॉस डाइट में शामिल

वजन घटाने के लिए आप कई तरीके से मक्के के आटे का सेवन कर सकते है। इससे कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।

Dipti Kumari
Written by: Dipti KumariUpdated at: Mar 02, 2022 10:00 IST
मक्के का आटा वजन कम करने के लिए इन 5 तरीकों से है फायदेमंद, जानें कैसे करें वेट लॉस डाइट में शामिल

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

मक्के का आटा आपके स्वास्थ के लिए कई तरीके से फायदेमंद होता है। आपने अपने घरों में मक्के की रोटी और साग जरूर खाया होगा। यह खाने में बेहद लाभकारी होता है और इससे पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रहने और अपच की समस्या को दूर रखने में मदद मिलती है। साथ ही इसकी मदद से हड्डियां भी मजबूत रहती है। इसे अलावा हृदय रोग और डायबिटीज के लक्षणों को भी ठीक करने में ये काफी फायदेमंद है लेकिन क्या आपको पता है कि मक्के के आटे के सेवन से आपका वजन कम हो सकता है। दरअसल कई लोग अपने बढ़े हुए वजन को लेकर काफी परेशान रहते है और किसी ऐसे खाद्य पदार्थ की तलाश में रहते है, जिससे उनके शरीर को पोषक तत्व भी मिल सके और वजन घटाने में भी मदद मिले। इसके लिए आप अपने कई तरीके से मक्के के आटे को शामिल कर सकते है। इसमें कैलोरी, प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, विटामिन सी, ई एंटीऑक्सीडेंट और ल्यूटिन पाए जाते हैं। आइए वजन कम करने के लिए मक्के के आटे के फायदे और रेसिपीज के बारे में विस्तार से जानते है। 

वजन घटाने के लिए मक्के के आटे के फायदे

1. कब्ज की समस्या में आराम

कब्ज की समस्या की वजह से कई लोगों का खाना सही तरीके से पच नहीं पाता है और वजन नियंत्रित करने में बहुत परेशानी आती है। साथ ही इससे पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती है लेकिन मक्के के आटे में पाए जाने वाले फाइबर की मदद से आपके भोजन का पाचन सही ढंग से होता है और मल त्याग में भी परेशानी नहीं आती है। कॉर्नफ्लोर की आप कई डिश बना सकते है। 

2. हाई कैलोरी की मात्रा

कई बार हमें थकान या भूख महसूस होने के कारण हम कुछ न कुछ खाने की सोचते है। ऐसे में हम अनियमित समय में खाना शुरु कर लेते है, जिससे आपका वजन अचानक बढ़ने लगता है। साथ ही अगर घर से काम करते है या बैठकर काम करते है, तो परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है लेकिन मक्के के आटे में भरपूर मात्रा में कैलोरी पाई जाती है, जो आपके पूरे दिन भरपूर होने का एहसास दिलाता है और बार-बार भूख नहीं लगती है। साथ ही विटामिन बी चयापचय प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। 

corn-flour-weight-loss

Image Credit- Freepik

3. स्वस्थ वजन को बढ़ावा दे

कई बार हम वजन कम करने के चक्कर में कई पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपने आहार से हटा देते है, जिससे आपके शरीर के नुकसान हो सकता है। साथ ही आपको जानकर हैरानी होगी कि उससे वजन घटने की जगह अचानक बढ़ना शुरु हो जाता है और शरीर का विकास सही ढंग से नहीं होता है जबकि मक्के के आटे में कई तरह के विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते है, जिससे आपका वजन स्वस्थ रूप से घटता है और शरीर को सुडौल आकार मिलता है। 

4. कोलेस्ट्रोल कम करे

कॉर्नफ्लोर में मौजूद फाइबर कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन के स्तर को कम करने में मदद करता है, जो रक्त में खराब कोलेस्ट्रोल को कम करने और शरीर में अतिरिक्त वसा को कम करने में मदद मिलती है। इससे शरीर के कई हिस्सों और पेट के पास वाले हिस्से में वसा जमा नहीं होती है। इसके अलावा इससे हार्ट संबंधी बीमारियों के लक्षण को कम करने में सहायता मिलती है।

इसे भी पढ़ें- पेट और कमर की चर्बी से छुटकारा चाहते हैं तो डाइट में शामिल करे ये 6 फूड

5. विटामिन सी से भरपूर 

विटामिन सी आपके शरीर और स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालता है। इससे शरीर का वजन कम करने में मदद मिल सकती है। 

corn-flour-weight-loss

Image Credit- Best Recipes

वजन घटाने के लिए इन रेसिपीज का करें उपयोग

1. कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल आप ओट्स बनाने के लिए आप दूध में कॉर्नफ्लोर को पकाकर उसमें कई तरह के ड्राईफ्रूट्स और फल डालकर खा सकते है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। 

2. इसका उपयोग आप केक या कपकेक बनाने के लिए कर सकते है। इससे आप मैदा के दुष्प्रभाव से भी बच सकते है। 

3. कॉर्नफ्लोर का प्रयोग आप पास्ता और नूडल्स को रसेदार बनाने के लिए भी कर सकते है। इससे हेल्दी कार्ब्स आप ले सकते है। 

4. इसके अलावा आप मक्के के आटे की रोटी सुबह-रात के खाने में खा सकते है। इसके साथ आप हरी सब्जियां शामिल कर सकते है। 

5. साथ ही आप इसकी ब्रेड बनाकर भी रख सकते है। 

6. इसके अलावा अगर आपको गेंहू के आटे से परेशानी है, तो आप इसकी रोटी या आटे का इस्तेमाल कर सकते है। 

मक्के के आटा कई तरीकों से स्वास्थ के लिए फायदेमंद है लेकिन अधिक मात्रा में इसके सेवन से डायबिटीज बढ़ने का खतरा रहता है। साथ ही इससे पेट की समस्याएं और वजन बढ़ने की परेशानी भी हो सकती है इसलिए हमेशा संतुलित मात्रा में ही इसे अपने आहार में शामिल करें।

Disclaimer