Doctor Verified

रोज रात को सोते समय करें शरीर की मालिश, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Body Massage at Night in Hindi: रात को शरीर की मालिश करने से तनाव और थकान दूर होती है, जिससे नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Jun 05, 2023 14:40 IST
रोज रात को सोते समय करें शरीर की मालिश, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Body Massage at Night in Hindi: तेल से शरीर की मालिश करना बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। शरीर को पोषण मिलता है और मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। आयुर्वेद में हड्डियों और मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी तेल से मालिश करने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं, जिन लोगों की स्किन रूखी और बेजान होती है, उन्हें भी मालिश जरूर करनी चाहिए। मालिश करने से त्वचा की चमक बढ़ती है और त्वचा पर निखार आता है। यानी शरीर की मालिश करने से अनगिनत फायदे मिलते हैं। अक्सर लोग सर्दियों में धूप में बैठकर शरीर की तेल से मालिश करते हैं। लेकिन मालिश हर मौसम में करना जरूरी होता है। आप गर्मियों में भी शरीर की मालिश कर सकते हैं। वहीं, शरीर की मालिश किसी भी समय की जा सकती है। लेकिन वर्किंग लोगों को सुबह और दोपहर में शरीर की मालिश करने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप चाहें तो रात को शरीर की मालिश कर सकते हैं। जी हां, रात को भी शरीर की मालिश करने से जबरदस्त फायदे मिलते हैं। तो आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं रात में शरीर की मालिश करने के फायदे-  

रात को शरीर की मालिश करने के फायदे-  Body Massage Benefits at Night in Hindi

1. तनाव को कम होगा

दिनभर घर और ऑफिस का काम करने के बाद व्यक्ति तनाव और थकान महसूस करता है। अगर आप भी वर्किंग है, तो रात को शरीर की मालिश कर सकते हैं। दरअसल, मालिश करने से स्ट्रेस हॉर्मोन का लेवल कम होता है। इससे तनाव और चिंता कम होने लगती है। साथ ही, शरीर की मालिश करने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है। रात को शरीर की मालिश करने से आ तनाव मुक्त हो सकते हैं। 

2. दर्द में आराम मिलेगा

आजकल अधिकतर लोग शरीर के दर्द से परेशान रहते हैं। कोई कमर, कोई पैरों तो कोई रीढ़ की हड्डी के दर्द से परेशान हैं। दर्द से राहत पाने के लिए अक्सर लोग पेनकिलर का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो शरीर की मालिश करके भी मांसपेशियों के दर्द से आराम पा सकते हैं। शरीर की मालिश करने से मसल्स पेन में काफी हद तक आराम मिल सकता है। दरअसल, मालिश करने से मसल्स स्टिफनेस दूर होती है। इससे मसल्स स्ट्रेस और पेन दूर होने लगता है। 

इसे भी पढ़ें- सर्वाइकल के दर्द से परेशान हैं तो रोज इन 5 तेलों से करें मालिश, जल्द मिलेगा आराम

ुदद् ेतााज

3. नींद अच्छी आएगी

आजकल कई लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं। अनिद्रा के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन इसमें तनाव, देर रात तक फोन चलाना और कैफीन का अधिक इनटेक शामिल हैं। अगर आपको भी रात में अच्छी नींद नहीं आती है, तो आप रोज रात को सोते समय शरीर की मालिश कर सकते हैं। शरीर की मालिश करने से तनाव, सिरदर्द और मांसपेशियों के दर्द से आराम मिलता है। इससे आपको गहरी नींद आ सकती है।

4. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होगा

स्वस्थ रहने के लिए शरीर में रक्त का प्रवाह सही तरह होना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि जब रक्त का प्रवाह सही नहीं होता है, तो नर्वस सिस्टम से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं। इसलिए ब्लड सर्कुलेशन को सही रहने के लिए आपको शरीर की मालिश जरूर करनी चाहिए। शरीर की मालिश करने से शरीर अंगों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे आपको सेहतमंद रहने में मदद मिलती है।  

इसे भी पढ़ें- पैर के तलवों की मालिश करने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें मसाज के लिए बेस्ट ऑयल

body massage

5. त्वचा पर निखार आता है

हर व्यक्ति खूबसूरत और निखरी त्वचा चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप शरीर की मालिश करके भी अपनी त्वचा पर निखार ला सकते हैं। जी हां, रोज रात को सोते समय शरीर की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे त्वचा की चमक बढ़ती है। साथ ही, त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे मुंहासे और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है।

Disclaimer