आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ नहीं करना चाहिए इन 9 चीजों का सेवन, सेहत को होता है नुकसान

Wrong Food Combination: आयुर्वेद में दूध के साथ कई चीजों का सेवन करना नुकसानदायक माना जाता है। लेख के माध्यम से जानें इस बारे में। 

 

Isha Gupta
Written by: Isha GuptaUpdated at: Nov 29, 2023 08:00 IST
आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ नहीं करना चाहिए इन 9 चीजों का सेवन, सेहत को होता है नुकसान

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Wrong Food Combinations As Per Ayurveda: सदियों से कई सारी बीमारियों का इलाज आयुर्वेद के जरिये किया जा रहा है। यह न केवल स्वास्थ्य समस्याओं से राहत देता है, बल्कि उन्हें जड़ से खत्म करने में भी मदद करता है। इसी प्रकार आयुर्वेद में स्वस्थ खानपान की और भी ज्यादा ध्यान दिया गया है। आयुर्वेद में कहा गया कि  दूध एक आवश्यक पेय पदार्थ है। लेकिन इसके साथ कुछ चीजों का सेवन करने से आपको स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आइये इस लेख में जानें इन चीजों के बारे में। 

milk ayurveda

आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ न करें इन 9 चीजों का सेवन- Wrong Food Combinations As Per Ayurveda

दूध और मछली  

दूध के साथ मछली खाने से कई लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं।वहीं अगर किसी को एलर्जी रहती है, तो इन दोनों के सेवन से खुजली और जलन हो सकती है। इसलिए दूध के साथ मछली का सेवन नहीं करना चाहिए।

दूध के साथ खट्टे फल

दूध के साथ खट्टे फलों जैसे कि संतरा, नींबू और अंगूर खाने से पाचन सम्बन्धित समस्याएं हो सकती हैं। वहीं इसके सेवन से उल्टी, पेट दर्द और दस्त की परेशानी भी हो सकती है। इसलिए फल दूध पीने से कुछ घंटे पहले या बाद में पीना चाहिए। 

इसे भी पढ़े- आयुर्वेद के अनुसार दूध कैसे पीना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें दूध पीने के 6 नियम

दूध और केला

दूध के साथ केला खाना काफी पुराना फूड कॉम्बिनेशन है। लेकिन कुछ लोगों को इससे पाचन खराब होने की समस्या हो जाती है। वहीं कुछ लोगों को सर्दी-खांसी, स्किन रैशेज या पेट में गैस होने जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं। 

दूध के साथ खरबूज

दूध के साथ खरबूज खाने से पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है। खरबूज का फीका और दूध का मीठा स्वाद बॉडी में टॉक्सिन बनाते हैं, जिससे पाचन खराब भी हो सकता है। साथ ही पाचन क्रिया को धीमा भी कर सकता है। 

दूध के साथ जड़ों वाली सब्जियां

दूध के साथ कुछ सब्जियां जैसे कि मूली, गाजर, शलजम खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है। ये चीजें दूध का पचना भी मुश्किल बना देती हैं। 

दूध के साथ मीट

दूध के साथ मीट का सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन बन सकते हैं। इन दोनों के ही गुण अलग होते हैं, जिस कारण इनके सेवन से आपको अपच या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़े- आयुर्वेद के अनुसार किस तरह से दूध पीना हो सकता है नुकसानदायक? जानें डॉक्‍टर से

दूध के साथ हरी सब्जियां

दूध के साथ हरी सब्जियों जैसे कि पालक, मेथी खाने से भी शरीर को नुकसान होता है। वहीं हल्की हरे रंग की सब्जियां पचने में थोड़ी मुश्किल कर सकती हैं। इनके सेवन से एसिडिटी या पेट दर्द हो सकता है। 

दूध के साथ नमक

अगर आपको स्किन एलर्जी या त्वचा संबंधित समस्या रहती है, दूध के साथ इनका सेवन करने से परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है।

दूध के साथ ब्रेड

अधिकतर लोग सुबह के नाश्ते में दूध ब्रेड लेना पसंद करते हैं। लेकिन ब्रेड में मौजूद खमई पाचन को और भी नुकसान करने का कारण बन सकती है। 

 
Disclaimer