Expert

मलेरिया से रिकवर होने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

Ayurvedic Remedies To Recover From Malaria: बारिश के मौसम में मलेरिया तेजी से फैलता है। जानते हैं इसे दूर करने के लिए आयुर्वेदिक उपायों के बारे में। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Jul 28, 2023 18:15 IST
मलेरिया से रिकवर होने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Ayurvedic Remedies To Recover From Malaria: मलेरिया सबसे आम लेकिन गंभीर बीमारियों में से एक है, खासकर मानसून के मौसम में ये काफी फैलता है। यह एनोफिलीज मच्छर के काटने से होती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं में संक्रमण फैला सकते हैं और ये सीधा शरीर की इम्यूनिटी पर भी हमला करते हैं। मलेरिया होने पर में तेज बुखार और सिरदर्द, उल्टी, मिचली महसूस होना, पसीना आना और शरीर में ठंड लगना आदि लक्षण नजर आ सकते हैं। अधिकतर ये लक्षण मच्छर काटने के 10 से12 दिन के बाद ही दिखने शुरू होते हैं। मलेरिया के लक्षण दिखने पर तुरंत ही इसका इलाज शुरू कर देना चाहिए। दवाइयों के साथ कुछ आयुर्वेदिक उपायों को करने से मलेरिया से ठीक होने में मदद मिलती है। इन उपायों को करने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ कमजोरी भी दूर होती हैं। आइए जानते हैं मलेरिया से रिकवर होने के लिए आयुर्वेदिक उपायों के बारे में। सुधा क्लीनिक के आयुर्वेदिक डॉक्टर अलका शर्मा से। 

सप्तपर्णी की छाल

सप्तपर्णी की छाल शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में मदद करती है। इसकी छाल और पत्तियों अल्कलॉइड्स तत्व पाए जाते हैं जो इन बीमारियों को ठीक करने के साथ शरीर को हेल्दी भी रखते है। मलेरिया से रिकवर होने के लिए सप्तपर्णा की छाल का काढ़ा बनाकर पीया जा सकता है।

गिलोय

गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है और यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर होती है। गिलोय का रस लेने से ब्लड प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ती है, हीमोग्लोबिन बढ़ता है और आपके शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है। मलेरिया से रिकवर होने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। 

giloy

धनिया का पानी

धनिया का पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अंदर एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के अंदर की गर्मी को कम करके शरीर के तापमान को कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने के लिए 10 ग्राम ताजी धनिया पत्ती को 500 मिली पानी में उबालें और फिर पत्तों को छान लें। अब इन इस पानी को गुनगुना होने पर पिएं। यह पानी शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें- डेंगू बुखार को कम करने में मदद करेंगी ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां

सौंठ

सौंठ शरीर की कई समस्याओं को दूर करत है। इसके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ बुखार के बाद शरीर को रिकवर करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने के लिए सौंठ को 1 कप पानी में उबाल लें। अब इस पानी को छानकर इसका सेवन करें। यह पानी शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। 

दालचीनी

दालचीनी कई बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी में 1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर को मिलाएं। उसके बाद इस पानी को छानकर शहद मिलाकर पिएं। ऐसा करने से शरीर में होने वाला दर्द, ऐंठन और उल्टी की समस्या से निजात मिलती है।

मलेरिया से रिकवर होने के लिए इन आयुर्वेदिक उपायों की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, इन उपायों को करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

 
Disclaimer