Doctor Verified

प्रेगनेंसी में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

Ayurvedic Remedies For High BP In Pregnancy: प्रेगनेंसी में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक उपाय आजमा सकती हैं।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Nov 08, 2023 10:13 IST
प्रेगनेंसी में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Ayurvedic Remedies For High BP In Pregnancy In Hindi: प्रेगनेंसी में महिलाओं को कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ता है। हाई बीपी की वजह से गर्भवती महिला को सिरदर्द, सांस लेने में परेशानी, धुंधला दिखना और सीने में दर्द आदि लक्षण महसूस हो सकते हैं। अगर प्रेगनेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर को नियंत्रित न रखा जाए, तो इससे प्रीक्लेम्पसिया का जोखिम बढ़ जाता है। यह मां और शिशु, दोनों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान हाई बीपी को नियंत्रित रखने के लिए आपको डॉक्टर की सलाह से दवाइयों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ आयुर्वेदिक भी हैं, जो प्रेगनेंसी में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। आज इस लेख में आयुर्वेदिक डॉक्टर रितु चड्ढा से प्रेगनेंसी के दौरान हाई बीपी को कंट्रोल करने के आयुर्वेदिक उपायों के बारे में जानेंगे -

प्रेगनेंसी में हाई बीपी के आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Remedies For High BP In Pregnancy In Hindi

सेंधा नमक 

डॉक्टर रितु चड्ढा के अनुसार, प्रेगनेंसी में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सामान्य नमक के बजाय सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए। दरअसल, सेंधा नमक पोटैशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। यह ब्लड वेसल्स को स्वस्थ रखता है और मांसपेशियों को आराम पहुंचता है। सेंधा नमक का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है। 

प्राणायाम 

प्रेगनेंसी में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए योग और प्राणायाम करना बेहद लाभकारी होता है। नियमित योग करने से हार्मोन का स्तर सामान्य रखने में मदद मिलती है। इससे तनाव के स्तर को कम करने और दिमाग को शांत रखने में भी मदद मिलती है। रोजाना कम से कम 15 मिनट अनुलोम-विलोम, 10 मिनट भ्रामरी प्राणायाम और शीतली प्राणायाम का अभ्यास करना हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद हो सकता है।

आंवला

आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड वेसल्स को चौड़ा करने में मदद करता है। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी फायदेमंद होता है। रोज एक आंवला खाने से प्रेगनेंसी के दौरान हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह प्रेगनेंसी में होने वाली उल्टी-मितली और कब्ज की समस्या को कम करने में भी बेहद उपयोगी है।

Amla-For-High-BP-In-Pregnancy

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए? जानें बीपी बढ़ने से कौन सी परेशानियां हो सकती हैं

शहद 

गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए आप शहद का सेवन भी कर सकती हैं। इसके लिए एक कप गर्म पानी में चम्मच शहद और आधा छोटा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। रोजाना सुबह खाली पेट इस मिश्रण का सेवन करने से हाई बीपी को रेगुलेट करने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

दालचीनी 

आयुर्वेद में दालचीनी का प्रयोग औषधि के तौर पर किया जाता है। यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर में बेहद प्रभावी होती है। इसमें पोटैशियम, जिंक, थायमिन, राइबोफ्लेविन, आयरन के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। दालचीनी का सेवन करने से हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप एक कप पानी में दालचीनी का टुकड़ा डालकर उबाल लें। फिर इसे छानकर, इसमें शहद मिलाकर पिएं। आप आप अपने दैनिक आहार में भी इसे शामिल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: 

प्रेगनेंसी में हाई बीपी की समस्या से निपटने के लिए आप डॉक्टर के बताए इन उपायों को आजमा सकती हैं। हालांकि, कोई भी उपाय करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Disclaimer