आंखों के आसपास की झुर्रियां बढ़ा सकती हैं आपकी ये 6 आदतें

अगर आपकी आंखों के आसपास की स्किन पर भी समय से पहले झुर्रियां पड़ने लगीं हैं। तो हो सकता है आप जाने अनजाने कुछ गलतियां कर रहे हों।

Monika Agarwal
Written by: Monika AgarwalUpdated at: Dec 25, 2021 16:00 IST
आंखों के आसपास की झुर्रियां बढ़ा सकती हैं आपकी ये 6 आदतें

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

हमारी दिन प्रतिदिन की गतिविधियों का सबसे अधिक असर आंखों पर पड़ता है। हम जो भी काम करते हैं, आंखों का प्रयोग सबसे अधिक होता है। कई बार पूरी नींद न लेना, तनाव ग्रस्त रहना, जेनेटिक कारण या कुछ अन्य वजहों से भी आंख के नीचे काले घेरे अथवा झुर्रियां पड़ने लगती हैं। जिससे आंख और अधिक प्रभावित होती हैं। कम उम्र में आंखों के नीचे झुर्रियां आने से लगभग सभी खासकर कि महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। लेकिन सिर्फ ये ही कारण नहीं हैं इस तरह की झुर्रियों के। हमारी रोजाना की कुछ आदतें भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। जिनके बारे में जानकारी होना जरूरी है ताकि आप आंखों के आसपास की त्वचा को एजिंग से बचा सकें।

Insidewrinklesaroundeyes

1. आप आई क्रीम का प्रयोग नहीं कर रहे हैं 

अगर आप आंखों के आस पास की स्किन को जवान बनाए रखना चाहते हैं तो किसी एंटी एजिंग आई क्रीम का प्रयोग करना शुरू जरूर कर दें। यह गलती बहुत से लोग करते हैं और वह आई क्रीम का प्रयोग करना जरूरी नहीं समझते। हमारी आंखों के नीचे की स्किन काफी नाजुक और पतली होती है। जिस कारण वहां बहुत मामूली चीजों से भी नुकसान पहुंच सकता है।

2. आंखों के आस पास के भाग को न करें स्क्रब

अगर मेकअप उतारने के लिए वाइप या मेकअप रिमूवर का प्रयोग करने की बजाए उंगलियों से आंखों के आस पास के भाग को रगड़ कर मेकअप उतारा जाता है तो इससे आंखों की कैपिलरी टूट जाती हैं। जिससे वहां की स्किन ढीली हो सकती है। यही नहीं झुर्रियां और डार्क सर्कल भी हो सकते हैं।

3. आई क्रीम को गलत ढंग से प्रयोग करना 

  • आई क्रीम का प्रयोग करना अच्छी बात है, लेकिन उसका प्रयोग किस प्रकार करते हैं यह भी जरूर जान लेना चाहिए। 
  • चेहरे को धोने और मॉश्चराइजर लगाने के बाद थोड़ी सी मात्रा में उंगली पर क्रीम रखें। 
  • आंख के अंदरूनी कोने वाली साइड से बाहर की साइड अप्लाई करें। 
  • इसकी हल्की हल्की मसाज भी करें और ज्यादा रगड़ने से बचें।

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में न करें ड्राई स्किन पर मेकअप करने की गलती, एक्सपर्ट से जानें इसके 5 नुकसान

4. गलत कंसीलर का प्रयोग कर रही हैं

कई बार महिलाएं कुछ पैसे बचाने के चक्कर में सस्ता और लोकल कंसीलर खरीद लेती हैं। जो बाद में भारी पड़ सकता है। ऐसे कंसीलर आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और फाइन लाइंस में जमा हो सकते हैं। साथ ही झुर्रियां भी अधिक बढ़ सकती हैं। इसलिए अच्छी गुणवत्ता वाले कंसीलर का ही प्रयोग करें।

5. फेशियल टोनिंग यंत्र का प्रयोग नहीं कर रहे

अगर अपनी थोड़ी बहुत आई फाइन लाइंस और झुर्रियों को खत्म करना चाहते हैं तो आई क्रीम के साथ साथ फेशियल टोनिंग डिवाइस भी एक प्रभावी तरीका होता है। यह आपकी स्किन को टाइट करने में मदद करता है और इससे स्किन स्मूद भी बनती है। इसका प्रयोग आपको केवल 5 मिनट के लिए ही करना होता है।

इसे भी पढ़ें : सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? जानें 6 घरेलू चीजें, जिन्हें लगाने से बढ़ता है स्किन ग्लो

6. हेल्दी डाइट का सेवन करें

स्किन के जवान और खूबसूरत रहने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल भी काफी आवश्यक होता है। आपकी स्किन पर वैसा ही नतीजा दिखेगा जैसा खाना आप खायेंगे या डाइट होगी। अगर आप बाहर का ऑयल युक्त और जंक फूड ज्यादा खायेंगे तो हो सकता है कम उम्र में ही फाइन लाइंस देखने को मिलें। इसलिए संतुलित और पौष्टिक आहार को जरूर डाइट में शामिल करें।

ऐसी ही बहुत सारी गलतियां आप जाने अनजाने में कर देते हैं। जो आपकी स्किन खास कर आपकी आंखों की स्किन के लिए भारी पड़ता है। इन गलतियों से आपकी स्किन ढीली हो जाती है। जिस कारण झुर्रियां पड़ने लगती हैं। अपने लाइफस्टाइल को थोड़ा हेल्दी बना लें और अपनी आंखों को मसलने और आंखों पर गलत चीजें प्रयोग करने की आदत को छोड़ दें।

all images credit: freepik

Disclaimer